November 06, 2026


छह करोड़ से अधिक की राशि जारी निगम कर्मियों को मिला दो माह का वेतन : प्लेसमेंट कर्मियों को भी दो माह की राशि मिली

वर्तमान पार्षदों का दो और पूर्व पार्षदों का एक माह का मानदेय जारी

राजनांदगांव : दीपावली से पहले नगर निगम ने अपने अधिकारी-कर्मचारियों को वेतन भुगतान कर राहत दी है। निगम ने छह करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी कर नियमित कर्मचारियों को सितंबर और अक्टूबर, दो माह का वेतन भुगतान किया है। वहीं प्लेसमेंट कर्मचारियों को भी दो माह का वेतन दिया गया है। इसके अलावा वर्तमान पार्षदों का दो माह और पूर्व पार्षदों का बकाया एक माह का मानदेय जारी किया गया है। इससे निगम कर्मियों और जनप्रतिनिधियों को त्योहार से पहले आर्थिक राहत मिली है।

निगम आयुक्त जीआर मरकाम के अनुसार, राजस्व वसूली अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने के कारण नियमित वेतन भुगतान में कठिनाई आती रही है। पिछले कुछ महीनों से महापौर मधुसूदन यादव के साथ राजस्व वसूली की लगातार समीक्षा और प्रयास किए गए। इससे निगम की आय में वृद्धि हुई और वेतन भुगतान में सुविधा हुई। आयुक्त ने बताया कि शासन से प्राप्त अनुदान और निगम की राजस्व वसूली के आधार पर भुगतान की व्यवस्था की गई है। दीपावली को देखते हुए प्राथमिकता से सभी श्रेणियों के कर्मचारियों और पार्षदों की देय राशि जारी की गई है। निगम प्रबंधन का प्रयास है कि कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन का भुगतान किया जा सके।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch