दंतेवाड़ा : किरंदुल 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर किरंदुल थाना परिसर में पुलिस परिवार द्वारा शान से फहराया गया तिरंगा। इस मौके पर पूरा थाना परिसर को तिरंगा झंडा से सजाया गया था। थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू द्वारा अपने थाना परिसर में पूरे पुलिस परिवार के साथ मिलकर तिरंगा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर सभी साथियों ने अपने कार्य के दौरान कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद साथियों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
साथ ही शहीद हुए स्थानीय शहीद साथियों को उनके द्वारा शिक्षा प्राप्त स्कूलों में जाकर स्कूल परिसर में भी सभी गुरुजनों के साथ मिलकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू ने अपने साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन साथियों ने अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपनी जान गवाए उन साथियों पर हमें गर्व है। हमें हमेशा देश की रक्षा एवं नगर में शांति एवं सुरक्षा की व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।