October 26, 2026


टेडेसरा में किराना दुकान से दुकान से 80 हजार पार

   राजनांदगांव : टेडेसरा में किराना दुकान से 80 हजार रुपये नकद चोरी होने का मामला सामने आया है। दुकान संचालक मानब दास (63) ने अपने यहां काम करने आए युवक पर चोरी का संदेह जताते हुए सोमनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दुकानदार के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में युवक दुकान के पिछले दरवाजे से काला बैग ले जाते दिखाई दे रहा है।

पुलिस के अनुसार, मानब दास की मुढ़ीपार रोड पर आदर्श रोलिंग मिल के सामने किराना दुकान है। 17 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे से रात नौ बजे के बीच दुकान के अंदर रखे काले बैग से 80 हजार रुपये गायब हो गए। रात करीब नौ बजे दुकान बंद करने के दौरान रुपये नहीं मिलने पर उन्होंने तलाश की। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें संदिग्ध युवक बैग ले जाते दिखाई दिया। शिकायत के आधार पर सोमनी पुलिस ने ओडिशा के गंजाम जिले के निवासी श्रीकांत मोहंती के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch