खरसिया : समाज कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, रायगढ़ के अंतर्गत दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को जनपद पंचायत खरसिया में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को प्रमाणीकरण संबंधी सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में सहयोग प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत खरसिया की अध्यक्ष श्रीमती रामकुमारी दिलीप राठिया जी एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल जी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती मालती घनश्याम राठिया जी, जनपद सदस्य श्री चितावर सिदार जी, बोतल्दा क्षेत्र के जनपद सदस्य, महका मंडल महामंत्री श्री ओमप्रकाश राठौर जी, जिला ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष श्री खेम साहू जी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलेश्वर पटेल जी तथा खरसिया थाना प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांग भाई-बहनों की उपस्थिति रही। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिविर में सहभागिता निभाई और दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में सहयोग किया।
दिव्यांगजनों को आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित यह शिविर समाज के जरूरतमंद वर्ग तक शासकीय सुविधाएँ पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।