October 19, 2026


आदतन मोटर सायकल चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही। आरोपियों के कब्जे से 02 मोटर सायकल किमती 30,000 रूपये किया गया बरामद नाम आरोपी- घनश्याम जोशी पिता चुरामन जोशी उम्र 20 साल साकिन भालूकोन्हा थाना घुमका जिला राजनांदगांव हाल पता- ट्रांसफार्मर के पास जय स्तंभ चौक राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

राजनांदगांव :- दिनांक 13.10.2026 को प्रार्थी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.10.2026 सुबह 05ः00 बजे से 07ः00 बजे के मध्य घटना स्थल उद्याचल रोड़ समता मंच के पास राजनांदगांव से इसकी मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 08 ए.सी.- 3428 किमती 20,000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलॉफ अप0क्र0 642/26 धारा 303 (2) बीएनएस कायम कर घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। 

 पुलिस की कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री सत्यप्रकाश तिवारी (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह थाना प्रभारी कोतवाली राजनांदगांव के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी घटना स्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरा के फुटेज को खंगाला गया, फुटेज में मिले क्लु एवं मुखबीर की सूचना पर आरोपी घनश्याम जोशी पिता चुरामन जोशी उम्र 20 साल निवासी ग्राम भालूकोन्हा थाना घुमका हाल पता ट्रं ट्रांसफार्मर के पास जय स्तंभ चौक राजनांदगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया, जिसके कब्जे से चोरी गया मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 08 ए.सी.- 3428 किमती 20,000 रूपये एवं दिनांक 08.10.2026 को घटना स्थल ईमाम चौक ओव्हर ब्रिज के नीचे राजनांदगांव से एक टी.व्ही.एस. पॉवर एक्सल मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 08 ए.एन.- 3283 किमती 10.000 रूपये एवं जुमला किमती 30,000 रूपये बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के खिलॉफ प्रर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से आज दिनांक 14.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। आरोपी आदतन चोर है, पूर्व में इसके विरूद्व चोरी, नकबजनी एवं आबकारी एक्ट के प्रकरण पंजीबद्व कर चालान किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र शाह, सहायक उप निरीक्षक गणेश चौहान, आरक्षक प्रयंश सिंह, श्रीनिवास राव, लिलेन्द्र पटले एवं आरक्षक अवध किशोर साहू, मिर्जा असलम बेग रक्षित केन्द्र राजनांदगांव की सराहनीय भूमिका रही।  

आदतन आरोपी के विरूद्व पूर्व में दर्ज अपराध की सूची

1. अप0क्र0 09/24 धारा 379 भादवि0

2. अप0क्र0 12/24 धारा 379 भादवि0

3. अप0क्र0 13/24 धारा 379 भादवि0

4. अप0क्र0 54/24 धारा 379 भादवि0

5. अप0क्र0 94/24 धारा 457, 380 भादवि0

6. अप0क्र0 306/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch