October 20, 2026


किताबों के साथ संस्कृति का पाठ इग्नाइट शाला में बच्चों ने बिखेरे गरबा के रंग

राजनांदगांव: पढ़ाई के साथ जब संस्कृति और परंपराओं का संगम होता है, तो बच्चों की प्रतिभा को नई उड़ान मिलती है। कुछ ऐसा ही नजारा हीरा मोती वार्ड क्रमांक 39 स्थित शासकीय प्राथमिक शाला ‘इग्नाइट’ में देखने को मिला, जहां विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर को उत्सवी माहौल से भर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति रुचि विकसित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना तथा पढ़ाई के साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर वार्ड पार्षद रवि सिन्हा ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय केवल किताबी ज्ञान हासिल करने का केंद्र नहीं है, बल्कि बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और व्यक्तित्व को निखारने का महत्वपूर्ण मंच भी है। गरबा जैसी सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सामूहिक सहभागिता और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं। कार्यक्रम में पूर्व छात्र एवं समाजसेवी डा.डीसी जैन तथा अमलेन्द्रु हाजरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। शाला प्रबंधन समिति के सदस्य आरती साहू, शशि मंडावी, अभय गोर, साक्षी मंडावी और सोनिया सोनकर सहित अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch