बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा श्री मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में जिले भर में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत "हमर पुलिस हमर बाजार" एवं "हमर पुलिस हमर गांव" अभियान के माध्यम से सतत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, बाल सुरक्षा, नशा मुक्ति, सायबर अपराध, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों की रोकथाम तथा यातायात नियमों के प्रति आमजन, स्कूली बच्चों एवं विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज दिनांक 06.08.2025 को "हमर पुलिस हमर गांव" अभियान के अंतर्गत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं सरस्वती शिशु मंदिर बेमेतरा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यातायात पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी गई तथा यह समझाया गया कि बिना लाइसेंस वाहन चलाना कानूनन अपराध है। वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, रजिस्ट्रेशन कार्ड, इंश्योरेंस और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों की अनिवार्यता बताई गई।
बच्चों को यह भी समझाया गया कि वे स्वयं वाहन न चलाएं, पैदल चलते समय फुटपाथ का प्रयोग करें, सड़क पार करते समय सतर्क रहें और मोबाइल फोन अथवा अन्य उपकरणों का प्रयोग न करें जिससे ध्यान भटक सकता है। बच्चों को स्कूल के नियमों का पालन करने तथा अभिभावकों और शिक्षकों की सलाह मानने की अपील भी की गई, ताकि वे सुरक्षित रूप से यात्रा कर सकें।
कार्यक्रम का संचालन बेमेतरा यातायात प्रभारी उप निरीक्षक श्री प्रवासी यादव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान सउनि भलेतिनुस पन्ना, प्रधान आरक्षक लोकेन्द्र पांडेय, आरक्षक पारसमणी साहू, बसंत यादव, भूपेन्द्र राजपूत, नारद ध्रुव, राजेश साहू, आशीष तिवारी एवं अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।
विद्यालय की ओर से प्राचार्य श्री ठाकुरदास जांगड़े, श्री मनोज कुमार बख्शी, चित्ररेखा ठाकुर, श्री चंद्रप्रकाश बंजारे सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
बेमेतरा पुलिस का यह अभियान जन-जागरूकता, बाल सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो लगातार जिलेभर में चलाया जा रहा है।