May 30, 2026


पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष सत्य, साहस और समर्पण की गौरवगाथा

रायपुर :  हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकारिता गौरव मार्तण्ड उत्सव राम मंदिर सुंदर सदन, वीआईपी रोड कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीप प्रज्वलित कर पत्रकारिता मार्तंण्ड उत्सव शुभारम्भ किया।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर परिश्रम करते हुए सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हैं और समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मीडिया की सकारात्मक आलोचना केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि प्रशासन और सरकार को भी आत्ममंथन और बेहतर कार्य की दिशा प्रदान करती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर परिसर के सुंदर सदन में आयोजित पत्रकारिता गौरव मार्तण्ड उत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही। यह आयोजन हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया गया।

प्रथम सत्र पत्रकारिता स्याही से स्कीन तक मुख्य वक्ता ने विचार रखे संभावनाएं और चुनौतियां पर अपने विचार रखें। द्वितीय सत्र में  इलेक्ट्रॉनिक मीडिया न्यूज़ रूम से न्यू मीडिया तक संभावना एवं और चुनौतियां पर विचार रखें। संध्या गीत संगीत कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार  पंकज झा, मुख्यमंत्री के सलाहकार  कृष्णा दास, विधायक पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा, राम मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सुनील रामदास, रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी,महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, सहसचिव निवेदिता साहू, सहसचिव भूपेश जांगड़े वरिष्ठ पत्रकार पदाधिकारीगण, सदस्य,गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch