June 04, 2026


: अशांति फैलाने वाले 2 बदमाश के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत् की कार्यवाही :

चिखली :-  पुलिस अधीक्षक महोदया  अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया  वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के तारतम्य मे बदमाश 01. पूनम बघेल पिता खोरबाहरा बघेल उम्र 46 साल साकिन कांकेतरा पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव, 02. कमलेश गोंड पिता हेमराय गोड़ उम्र 36 साल साकिन कांकेतरा पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. के द्वारा वाद विवाद कर शांति व्यवस्था भंग कर अप्रीय घटना घटित होने के संभावना पर बदमाशो के विरूद्ध पृथक-पृथक धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया।         

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्र.आर. सुरेन्द्र रामटेके, म.प्र.आर. मायासिंह गौर, आर0 आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch