राजनांदगांव: मानसून तो विदा हो चुका है, लेकिन ठंड का प्रभाव बिल्कुल शून्य है। पिछले सप्ताहभर से आसमान में छाए बादलों के चलते तापमान में कमी नहीं आ पा रही। सामान्य से छह डिग्री की अधिकता के साथ अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर है। शरद पूर्णिमा के बाद वातावरण में ठंडकता आने की उम्मीद की जा रही है।
क्वांर माह हल्की ठंड की शुरुआत हो जाती है। तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहता है, लेकिन इस बार वातावरण अब भी गर्म है। इतना ही नहीं दिन का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक पर बना हुआ है। इतना ही नहीं रात में भी तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक पर है। मौसम विभाग के अनुसार शरद पूर्णिमा के बाद ही वातावरण में ठंडकता घुलनी शुरू होगी। तब तक हल्की गर्मी बनी रहेगी। उधर ठंड के आगमन की प्रतीक्षा में बाजार में गर्म कपड़ों की दुकानें सजने लगी है।
सितंबर के अंतिम सप्ताह में दो दिनों तक झमाझम बारिश के बाद से बादल भले ही शांत है, लेकिन उसके बाद से आसमान में लगातार बादल देखे जा रहे हैं। इसके चलते ठंड का प्रवेश थम गया है। सामान्य रूप से क्वांर माह लगते ही हल्की ठंड शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार वातावरण में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है। माना जाता है कि उसके बाद वातावरण में ठंड की स्वाभाविक इंट्री हो जाती है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि नमी का प्रवेश हो रहा है। अगले चार दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात तथा बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। उसके बाद आसाम साफ होने पर ठंड की दस्तक शुरू हो सकती है।
फ्लाईओवर के नीचे सजने लगी गर्म कपड़ों की दुकान
ठंड के प्रवेश के पहले ही हर वर्ष की भांति इस बार भी महावीर चौक पर फ्लाईओवर के नीचे तिब्बती शरणार्थियों की गर्म कपड़ों की दुकानें सजने लगी है। 30 शरणार्थी व्यापारी वहां अस्थायी दुकानें लगा रहे हैं। नवरात्र पर्व के बाद दुकानें खुल जाएंगी। व्यापारी मेलन शिबो ने बताया कि इस बार व्यापारियों के पास पारंपरिक वेराइटी के साथ ही कई फैशन वाले कपड़े भी हैं। विशेषकर बच्चों के लिए इस बार की नई वेराइटी है। दीपावली के पहले ही ग्राहकी शुरू होने की उम्मीद है।
प्रमुख शहरों का मौसम
राजनांदगांव 33.0 - 24.0
रायपुर 33.1 0.8 23.5
बिलासपुर 32.2 -0.7 24.3
दुर्ग 0.4 -2.5 20.8