October 20, 2026


बिलासपुर यलहंका एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ेगा एसी 2 कोच

राजनांदगांव : बिलासपुर-यलहंका-बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब एसी-2 श्रेणी में अधिक बर्थ मिलेंगी। रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 18261/18262 में स्थायी रूप से एक अतिरिक्त एसी-2 कोच लगाने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 18261 बिलासपुर-यलहंका एक्सप्रेस में यह सुविधा 21 अक्टूबर से और गाड़ी संख्या 18262 यलहंका-बिलासपुर एक्सप्रेस में 22 अक्टूबर से लागू होगी। अतिरिक्त कोच जुड़ने से एसी-2 श्रेणी में बर्थ की उपलब्धता बढ़ेगी और अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने में मदद मिलेगी।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch