October 19, 2026


अशांति फैलाने वाले बदमाश पर धारा 170 : 126,135 : 3 बीएनएसएस के तहत् की गयी कार्यवाही

छुरिया :-  पुलिस अधीक्षक महोदया  अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे नवरात्रि पर्व को ध्यान मे रखते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अभियान कार्यवाही चलाया जा रहा है अभियान के तहत आज दिनांक 13.10.2026 को बदमाश प्रदीप कोर्राम पिता रमेसर कोर्राम उम्र 38 साल साटिन कोलियारी थाना गैंदाटोला, जिला राजनांदगांव छ.ग. के द्वारा छुरिया पुराना थाना के पीछे तालाब किनारे शिव मंदिर के पीतल कलश को निकालने का प्रयास करने पर महिलाओं द्वारा विरोध करने पर वाद विवाद कर अशांति फैलाने पर अप्रिय घटना घटित होने की संभावना पर बदमाश के विरूद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर न्यायालय तहसीलदार छुरिया पेश किया गया।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch