राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहूल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु असमाजिक तत्वो के खिलाफ सतत अभियान कार्यवाही किया जा रहा है जिसके अंतर्गत चिखली क्षेत्रवासियों को अनावश्यक धमकाकर गाली गलौच कर शांतिभंग कर रहा कि सूचना पर तत्काल मौका स्थल पर पहुंचकर अनावेदक (01) शुभम यादव पिता रेखू यादव उम्र 22 साल निवासी चिखली रमन बाजार पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. को उत्पात करते पाए जाने पर उसके विरुद्ध प्रतिबंधक धारा 151 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही कर न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया, क्षेत्र के अन्य असामाजिक तत्वों पर अभियान कार्यवाही सतत जारी रहेगी। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी चिखली उनि नरेश कुमार बंजारे, प्रधान आरक्षक अरूण कुमार नेताम, आर0 कमल साहू,सिंधु सिन्हा, राजकुमार,पूनम साहू, का महत्वपूर्ण योगदान रहा।