October 19, 2026


पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ की कार्यवाही शांन्ति व्यवस्था भंग करनेे वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) मलईडबरी बाजार चौक में गलत दिशा से मोटरसाइकिल चलाने पर रोकने से पुलिस एवं ग्रामीणो से विवाद करने पर की गई कार्यवाही। समझाईश के बाद भी नहीं माने आरोपी, लोक शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही। दोनों आरोपी के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया जहां से भेजा गया जेल। नाम अरोपीगण - 1. खिलावन उईके उर्फ पप्पु पिता पुनित राम उम्र 22 वर्ष निवासी मलईडबरी पुलिस चौकी तुमडीबोड़ थाना लालबाग जिला राजनादगांव। 2. अजय कुमार टेम्बुलकर पिता बिसराम टेम्बुलकर उम्र 24 वर्ष निवासी मलईडबरी पुलिस चौकी तुमडीबोड़ थाना लालबाग जिला राजनादगांव।

  तुमड़ीबोड़ ;-  पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यप्रकाश तिवारी के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं लोक शांति बनाए रखने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।  दिनांक 09.10.2026 की शाम को बाजार प्रबंधन एवं पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम मलईडबरी बाजार चौक के पास खिलावन उर्फ पप्पु एवं अजय कुमार टेम्बुलकर मोटरसाइकिल से गलत दिशा में आते मिले, जिन्हें रोककर समझाईश देने पर दोनों पुलिस एवं मौके पर उपस्थित ग्रामीणो से विवाद करने लगे, समझाने के बाद भी नहीं माने, मौके पर लोक शांति भंग होने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा दोनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। लोक शांन्ति बनाये रखने हेतु आरोपीयों के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, सउनि. चुन्नीलाल साहू, आर.देवानंद परतेती, संजय यारदा एवं पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch