May 20, 2024


ए के सिंह बने राष्ट्रीय इंटक कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य


किरंदुल : इंडियन नेशनल ट्रेड पद यूनियन कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीव रेड्डी,राष्ट्रीय महामंत्री डां. संजय कुमार सिंह,राष्ट्रीय नेता सत्यजीत रेड्डी,राष्ट्रीय सचिव आशीष यादव की अनुशंसा एवं अनुमोदन से एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के श्रमिक संघ एमएमडब्ल्यू इंटक यूनियन किरंदुल के सचिव एके सिंह को राष्ट्रीय इंटक की कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया हैं। विदित हो कि ए के सिंह वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक के वरिष्ठ सचिव एवं आल इंडिया एनएमडीसी फेडरेशन के उपाध्यक्ष हैं।ए के सिंह को राष्ट्रीय इंटक के कार्य समिति में स्थायी आंमत्रित सदस्य की नई जिम्मेदारी प्रदान की गई। एके सिंह को मिली इस बड़ी उपलब्धि एवं दायित्व के लिए शुभचिंतकों तथा नगर परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch