February 09, 2024


दूसरी बार अयोध्या पहुंचे अमिताभ बच्चन रामलला के किए दर्शन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन शुक्रवार को दोबारा अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए. इससे पहले अमिताभ बच्चन 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे.

भारी सुरक्षा प्रबंधों के मध्य गेट नंबर 11 से उन्होंने राम जन्म भूमि परिसर में प्रवेश किया और राम लला की पूजा अर्चना की. आचार्य सत्येंद्र दास ने उनका अभिनंदन किया. ट्रस्ट के पदाधिकरियो ने भी अमिताभ बच्चन का अभिनंदन किया. रामलला के दरबार में दर्शन पूजन करने के बाद अमिताभ बच्चन मंडलायुक्त आवास पहुंचे. वे सिविल लाइन स्थित एक ज्वेलर्स शोरूम का भी उद्घाटन किया.

अमिताभ बच्चन को वाइट कुर्ता, वाइट पायजामा और पीली सदरी पहने राम मंदिर में देखा गया. कुछ देर मंदिर में ही एक्टर ने समय बिताया. उन्होंने मंदिर में रामलला को प्रणाम किया और उनकी आरती उतारी. इसके बाद अमिताभ बच्चन सीधे कमिश्नर गौरव दयाल के आवास पहुंचे








Advertisement

Tranding News

Get In Touch