May 27, 2026


जैन साध्वियों की सड़क हादसे में मौत पर आक्रोश, समाज ने सौंपा ज्ञापन

डोंगरगढ़। मध्यप्रदेश के रीवा में दो दिगंबर जैन साध्वियों की सड़क हादसे में हुई मौत को लेकर जैन समाज में गहरा आक्रोश है। घटना के विरोध में सोमवार को नगर के दिगंबर जैन समाज मंदिर समिति ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

समाजजनों ने बताया कि 20 मई को रीवा में आचार्य विद्यासागर महाराज से दीक्षित पूज्य 105 शरुवमती माताजी एवं पूज्य 105 उपसम मति माताजी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। दोनों साध्वियां पिछले करीब 20 वर्षों से संयम, तपस्या और साधना के मार्ग पर थीं।

घटना के बाद से समाज में आक्रोश व्याप्त है। समाज के लोगों ने कहा कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं बल्कि गंभीर मामला है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

इस दौरान समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, सचिव यतीश जैन, कोषाध्यक्ष जेके जैन, अमित जैन, निशांत जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे और न्याय की मांग की।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch