January 25, 2024


गणतंत्र दिवस पर दिए जाने वाले पुलिस पदकों का ऐलान, सालों के बेहतरीन सेवा के लिए DIG केएल ध्रुव को मिला विशिष्ट सेवा पदक…

रायपुर :  केंद्र सरकार ने हर साल गणतंत्र दिवस पर दिए जाने वाले पुलिस पदकों का ऐलान कर दिया है. इस बार गैलेंट्री अवार्ड (GM) के लिए छत्तीसगढ़ के 26 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है. वहीं विशिष्ट सेवा पदक (PSM) के लिए एक और सराहनीय सेवा पदक (MSM) के लिए 11 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है.

विशिष्ट सेवा पदक के लिए अबकी बार छत्तीसगढ़ से डीआईजी केएल ध्रुव का चयन किया गया है. डीआईजी ध्रुव को इससे पहले 2014 और 2017 में गैलेंट्री अवार्ड मिल चुका है. वहीं 2021 में उन्हें सराहनीय सेवा मेडल भी मिल चुका है.

वहीं सराहनीय सेवा पदक के लिए जिन 11 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है. उनमें कमांडेंट दुखू राम अचला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे, पुलिस उप अधीक्षक येशेश्वरी येरेवार, सहायक कमांडेंट टीकाराम कुर्रे, सहायक प्लाटून कमांडर महेश शुक्ला, कंपनी कमांडर जेम्स लाकड़ा, उप निरीक्षक (एम) ओम प्रकाश साहू, प्रधान आरक्षक उदय सिंह सिदार, सब इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार पाठक, सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार साहू और हेड कांस्टेबल देवीशरण सिंह शामिल हैं.

इसके अलावा गैलेंट्री अवार्ड (GM) के लिए इस बार छत्तीसगढ़ के 26 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है, इनमें से 11 पुलिसकर्मियों को मरणोपरांत अवार्ड से नवाजा गया है. इनमें एसआई हेमन्त पटेल, निरीक्षक मालिक राम, एएसआई सुक्खू राम नाग, हेड कांस्टेबल संतोष चंदन, एसआई साकेत कुमार बंजारे, पुलिस कमांडर भुवन सिंह बोरा, एसआई संजय पाल, एसआई धर्म सिंह तुलावी, एसआई वीरेंद्र कंवर, एसआई पतिराम पोडियामी, पुलिस कमांडर दिलीप कुमार वासनिक, हेड कांस्टेबल स्वर्गीय रमेश जुर्री, कॉन्स्टेबल स्वर्गीय रमेश कोरसा, कॉन्स्टेबल स्वर्गीय सुभाष नायक, कॉन्स्टेबल स्वर्गीय रामदास कोर्राम, कॉन्स्टेबल स्वर्गीय जगतराम कंवर, कॉन्स्टेबल स्वर्गीय सुख सिंह, कॉन्स्टेबल स्वर्गीय रमाशंकर सिंह, कॉन्स्टेबल स्वर्गीय शंकर नाग, सहा. कॉन्स्टेबल स्वर्गीय किशोर एंड्रिक, सहा. कॉन्स्टेबल स्वर्गीय संकूराम सोढ़ी, सहा. कॉन्स्टेबल स्वर्गीय बोसाराम कार्तमी, एसआई धर्म सिंह तुलावी, हेड कांस्टेबल शिव कुमार रामटेके, कॉन्स्टेबल छनु राम पोयाम और कॉन्स्टेबल गौतम कोरसा शामिल हैं.


Advertisement

Tranding News

Get In Touch