बिलाईगढ़ : कमलवंशी कंवर समाज नरधा राज वर्ष 2024 की वार्षिक सम्मेलन माता शबरी की पावन धरा नगर शिवरीनारायण कंवर धर्मशाला में आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों द्वारा धर्मशाला परिसर में निर्मित मंदिर में श्रीराधाकृष्ण भगवान की संध्या आरती में शामिल हुए। सम्मेलन में कार्यक्रम के प्रारंभ में श्रीराधाकृष्ण भगवान के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित, तिलक लगाकर , पुष्पमाला अर्पित तथा श्रीफल तोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समाज के लोगों द्वारा समस्त पदाधिकारियों का तिलक, फूलमाला तथा बेच लगाकर स्वागत किया गया।नारायण सिंह तोमर अध्यक्ष द्वारा केंद्रीय कमलवंशी कंवर समाज के सचिव सखाराम कमलवंशी, सोनूरम कमलवंशी केंद्रीय उपाध्यक्ष ,बाला सिंह कंवर का वनपाल से डिप्टी रेंजर के पद पर पदोन्नत होने पर सम्मान तथा सभी पदाधिकारियों को सिर पर पीला गमछा बांधकर सम्मान किया। नरधा राज एवं केन्द्रीय कमलववंशी कंवर समाज के पूर्व अध्यक्ष शिवसिंह कंवर द्वारा समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने व बच्चों की शिक्षा के साथ संस्कार देने तथा नशापान से दूर रहने की बात कही गई।
अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार कंवर द्वारा वर्ष 2024 के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।समाज द्वारा प्रतिभावान छात्र -छात्राओं कक्षा 10 को 1000 व प्रशस्ति पत्र, 12 वीं 1500 व प्रशस्ति पत्र, स्नातक 1500 व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार कंवर शिक्षक द्वारा भी अपनी स्वेच्छा से 10 वीं के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को 1000, कक्षा 12 वीं के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को 2000 , स्नातक के प्रतिभावान छात्र - छात्राओं को 2000 रू.की सम्मान राशि प्रदान किए और उन्होंने प्रेरित करते हुए पढ़ाई पर सच्ची लगन एवं निष्ठा के साथ समय नियोजित कर विशेष ध्यान देने की बात कही। समाज द्वारा भी उन सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वर्तमान में कार्यरत पदाधिकारियों का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण समाज द्वारा नए पदाधिकारियों का गठन सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया जिसमें कुछ पुराने पदाधिकारियों को पुनः मनोनीत किया गया। जिसमें अध्यक्ष नारायण सिंह तोमर के समाज के प्रति निष्ठा लगन व तन मन धन एवं अपने अमूल्य समय समाज को समर्पित कर समाज के प्रति किए जा रहे कार्य को देखकर उन्हें समाज द्वारा सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष पद पर मनोनीत कर दिया गया।
कुछ नए चेहरे उपाध्यक्ष तोरन सिंह कंवर, अर्जुन सिंह कंवर, सचिव फुलेश्वर कंवर, कोषाध्यक्ष रामहरि कंवर,संयुक्त सचिव पुनीराम कंवर एवं नए जोन अध्यक्ष नरधा जोन परमेश्वर कंवर, बरेली जोन ब्यास सिंह कंवर, बिलारी जोन सोनूराम कमलवंशी,पिसीद जोन इतवारी कंवर, बोरसी जोन रामसिंह कंवर को मनोनीत किया गया। समाज द्वारा सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।इस अवसर पर धनसीर जोन अध्यक्ष माखन लाल तोमर, रमतला जोन शिवकुमार कंवर, मिरगिदा जोन कुमार सिंह कंवर,बुंदेला जोन आनंद सिंह कंवर तथा समस्त राज कार्यकारिणी ,श्रीराम कंवर , टीकाराम कंवर,देवकुमार तोमर , मदनलाल तोमर, रेमन सिंह कंवर सहित महिलाएं तथा स्वजातीय बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष नारायण सिंह तोमर द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम समापन की घोषणा किए।