आरंग : 27 जनवरी को सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग में वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गुरु खुशवंत साहेब रहे l उनके द्वारा सासंद मद द्वारा प्रस्तावित चार लाख के आहता निर्माण का भूमि पूजन भी किया गयाl कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम गुरु खुशवंत साहेब विधायक विधानसभा आरंग द्वारा मां सरस्वती ओम और भारत माता की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता के के भारद्वाज वरिष्ठ भाजपा नेता आरंग ने तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में पार्षद ध्रुव कुमार मिर्धा तथा पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र लोधी उपस्थित थेl विद्यालय की व्यवस्थापक विनोद गुप्ता ने शाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया साथ ही समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू ने विद्यालय के आवश्यकता के अनुरूप 03 कमरे और लेब हेतु भवन की मांग रखते हुए मांग पत्र सौपा।
मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब ने अपने उद्बोधन में बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा के साथ अनुशासन एवं संस्कार के संरक्षक के रूप में जाने जाते हैं। जीवन में अनुशासन अति आवश्यक है, जिसे बच्चों में प्रारंभिक दौर से ही होना चाहिए और सदैव अपने लक्ष्य को याद करते हुए उसे प्राप्त करने के लिए भरपूर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर हमारी धार्मिक संस्कृति, संस्कारों की पाठ शाला है। जहां देशभक्ति की शिक्षा दी जाती है। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य और आचार्य गण अपना खून पसीना बहा कर विद्यालय के भैया बहनो को शिक्षित और संस्कारित करते है। यहां के आचार्य गण वेतन के लिए नही बल्कि बच्चों को शिक्षित और संस्कारित करने के लिए काम करते है ताकि आपका बच्चा आगे अपने जीवन में उचाईयो को प्राप्त कर सके । उन्होंने विद्यालय द्वारा प्रस्तुत मांग पर चर्चा करते हुए कहा कि आगामी वित्तीय सत्र में विद्यालय के मांग के अनुरूप 03 अतिरिक्त कक्ष और लेब हेतु भवन की व्यवस्था की जायेगी।कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियो को विद्यालय की और से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नितेश्वरी लोधी ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त कियाlकक्षा अरुण से दशम तक की भैया बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम वार्षिक उत्सव का बड़े ही रोचक ढंग से नृत्य व नाटक का प्रस्तुति दिया गया जो दर्शकों द्वारा काफी सराहा गयाlइस अवसर पर जनपद सदस्य गोविन्द साहू, अनिल सोनवानी, CMO होरी सिंह ठाकुर, समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण गणेश साहू, कमल नारायण देवांगन, कौशल चंद्राकर अशोक चंद्राकर, अरविन्द वैष्णव , राजेश साहू, राकेश गुप्ता, संतोष सोनी, रामकुमार गुप्ता, खूबचंद साहू, नन्द कुमार ढीढी, सहित विद्यालय के स्टाफ और पालक गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।