आरंग : पर्यावरण की बहाली और वन्यजीवों की रक्षा के लिए इंसान को 'प्रकृति' के साथ अपने बिगड़ते रिश्तों को सुधारने की जरूरत है। इंसान 'प्रकृति' से ऊपर नहीं,स्वयं को प्रकृति के हिस्से के रूप में देखने की जरूरत है। आरंग के गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल(GEMS) में ऐसे कई सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रकृति को समर्पित वार्षिकोत्सव 'प्रकृति'-2024 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। दो सत्रों में हुए वार्षिकोत्सव प्रकृति 2024 में स्कूली बच्चों के एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जिसे लोगो ने जमकर सराहा। सुबह के सत्र में प्री प्रायमरी कक्षाओं के बच्चो ने चंदा मामा, शिव तांडव, सेव वाटर,मोबाइल एक्ट जैसे कई बेहतरीन प्रस्तुति दी। वही शाम के सत्र में विशेष लाइटिंग के साथ आर्टिकल 370, दशरथ मांझी,इसरो,रामायण,उत्तराखंड त्रासदी, श्रीकृष्ण , मिट्टी संरक्षण, पंचतत्व पर आधारित प्रस्तुतियों ने अतिथियों सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का धाराप्रवाह संचालन स्कूली बच्चों के द्वारा बेहतरीन तरीके से किया गया जिसकी सभी ने प्रशंसा की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रवीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियों को "स्व.पंडित दीनानाथ कृष्णा देवी चतुर्वेदी" पदक से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले विद्यार्थियों में कक्षा दसवीं से अक्षांश शर्मा, सुशील साहू, अंकिता साहू, अनिकेत वैष्णव, श्रेया ठाकुर, कक्षा बारहवीं से पंकज गिलहरे,तोषांत पाल,अभिनव साहू, जगदीश साहू,आयुष सोनी, गरिमा चंद्राकर, वेदांत चंद्राकर शामिल है।
कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत संस्था के मार्गदर्शक भीष्म देव चतुर्वेदी द्वारा छत्तीसगढ़ी भाषा में किया जिसकी तारीफ करते हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने भी अपना उद्बोधन छत्तीसगढ़ी में दिया।अपने उद्बोधन में गुरु खुशवंत साहेब ने गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल की तारीफ करते हुए कहा कि भले ही स्कूल इंग्लिश मीडियम हो लेकिन यहां बच्चों को जो शिक्षा और संस्कार मिल रहा है उससे हम सभी को गर्व है।उन्होंने बच्चो को जीवन में लक्ष्य तय करते हुए उस लक्ष्य को पाने के लिए प्रेरित किया। वही स्वागत उद्बोधन प्राचार्या पुष्पलता जार्ज,आभार प्रदर्शन स्कूल के उप प्राचार्य सत्य रंजन चक्रवर्ती ने किया।