रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महिला आरक्षण बिल पर रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित पत्रकार बंधुओं के सामने कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखते हुए उपरोक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर शहर के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कही उन्होंने आगे कहा की नैतिकता की दुहाई देने वाली भारतीय जनता पार्टी अनैतिकता की सारी हदें पार कर चुकी हैं जो महिला आरक्षण बिल पहले ही लोकसभा राज्यसभा में पास होकर कानून का रुप ले चुकी हैं उसे लागू करके महिलाओं को लोकसभा विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के स्थान पर वह पुनः महिला आरक्षण बिल के नाम पर लोकसभा परिसीमन बिल को पास करवाकर वर्तमान लोकसभा क्षेत्र को अपनी सुविधानुसार काट छांट करके नये लोकसभा क्षेत्र का गठन करने के नाम पर अपने समर्थकों के लिए पुरे देश में सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र तैयार करके अपने 850 कट्टर समर्थकों को उपक्रित करके लोकसभा चुनाव जिताने एवं देश में एक भ्रम जाल बनाकर अपने लिए लोकसभा चुनाव में बहुत दिखाकर अनंत काल तक शासन करने की कुटिल चाल चली थी परन्तु विपक्षी पार्टियों की एकजुटता एवं देश की जनता के मन में उस बिल को लेकर तरह तरह की आकंशाए होने के कारण वह अपने उद्देश्यों में सफल नहीं हुई लोकसभा में वह बिल पास नहीं हुआ इसलिए अब अपनी असफलताएं को छुपाने के लिए भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को उसका दोष देते हुए महिला विरोधी होने का आरोप लगा रहीं हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी खुद महिला विरोधी हैं उसका सबसे बड़ा प्रमाण महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद भी आज तक उसने 33 प्रतिशत आरक्षण को लागू नहीं किया हैं। भाजपा अगर महिलाओं के आरक्षण का इतना ही पक्षधर हैं तो लोकसभा चुनाव में 33 प्रतिशत महिलाओं को अपनी पाटी का टिकट क्यों नही देती क्योंकि इस पार्टी के कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर हैं भाजपा का मूल मंत्र हैं कि एक झुठ को इतने बार बोलों की लोग संच समझने लगे पर भाजपा अपने इस मंसुबे पर सफल नहीं होगी क्योंकि देश की जनता भाजपा के कथनी और करनी के फर्क को जान चुंकि हैं। प्रेस वार्ता को रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे महिला नेत्री श्रीमती दिप्ती प्रमोद दुबे महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ममता राय ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती अर्जूमन ढेबर, सुधा सरोज ने भी संबोधित किया उपरोक्त प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिलीप चौहान कांग्रेस नेता गौरीशंकर पांडे सुशांत डे राज देवांगन भी मौजूद रहें।