बिलाईगढ़ : गायत्री मन्दिर में संचालित धनसीर इंग्लिश मीडियम स्कूल धनसीर में वार्षिकोत्सव का आयोजन 2 फरवरी को संपन्न हुआ,जिसके मुख्य अतिथि द्रौपदी महेंद्र मरावी जनपद सदस्य बिलाईगढ़ व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर योगेश बरिहा, देवनारायण कुलदीप ,राधेश्याम साहू, रामसाय कैवर्त्य ,धनेश कुमार साहू ,जनक साहू व बृजमोहन चंद्रा उपस्थित हुए ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत धनसीर के सरपंच श्रीमती पद्मा जनक साहू ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता की छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर की गई तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। फिर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी ।कार्यक्रम का सफल संचालन अमृत तिलकिया द्वारा किया गया ।अंत में संस्था के प्राचार्य संतोष कैवर्त्य द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।