April 28, 2024


अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापन


किरंदुल : बंगीय कल्चरल एसोसिएशन द्वारा बंगाली कैम्प दुर्गा मंदिर परिसर मे अष्टम प्रहर व्यापी हरिनाम लीला संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया गया।शनिवार सुबह 6 बजे से हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ।जिसमें बीणापानी सम्प्रदाय, नदिया,भाई बुन सम्प्रदाय कोलकाता,श्यामसुंदर सम्प्रदाय उमरकोट, बाबा लोकनाथ सम्प्रदाय मलकानगिरी के कीर्तन दल द्वारा रात भर हरिनाम भजन संकीर्तन भजन गान किया गया एवम आज रविवार सुबह संकीर्तन का समापन हुआ।तत्पश्चात प्रभात फेरी निकाली गई।जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु सम्मिलित हुए तथा दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया हैं।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch