July 19, 2026


भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मैच की कितने बजे होगी शुरुआत? कब-कहां और कैसे देखें फ्री में लाइव मुकाबला

लॉर्ड्स के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने इस सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में एक-एक मैच को अपने नाम किया है। ऐसे में अब तीसरा वनडे इस सीरीज के विजेता को भी तय करेगा जिसके चलते सभी की इस मुकाबले को लेकर नजरें रहने वाली हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच में वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर होगी तो वहीं इस मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा मैच का लाइव टेलीकास्ट डीडी फ्री डिश के प्लेटफॉर्म पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में किया जाएगा।

कब-कहां और कितने बजे से शुरू होगा मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच में खेला जाने वाला तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टॉस जहां भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगा तो वहीं मुकाबले की पहली गेंद 3:30 पर फेंकी जाएगी। लॉर्ड्स में खेले जाने वाले इस मुकाबले में पिच की भूमिका भी काफी अहम रहने वाली है, जिसमें पिछले कुछ इंटरनेशनल मुकाबलों में ये सवालों के घेरे में रही है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी क्या करने का फैसला लेती है उसको लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

तीसरे वनडे मैच का कहां पर होगा लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

भारत और इंग्लैंड के बीच में होने वाले तीसरे वनडे मैच के लाइव टेलीकास्ट को लेकर बात की जाए तो टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, वहीं इस मैच को डीडी स्पोर्ट्स पर भी डीडी फ्री डिश के जरिए फ्री में देखा जा सकता है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो वह जियो हॉटस्टार की ऐप पर की जाएगी, जिसमें फैंस लॉगिन कर मुकाबले का आनंद ले सकते हैं।

लॉर्ड्स वनडे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में हुआ बदलाव

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी करने के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके चलते अब वह लॉर्ड्स वनडे मैच का हिस्सा नहीं है। सुंदर के बाहर होने के बाद उनकी जगह पर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में हर्ष दुबे को शामिल किया गया है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch