May 29, 2026


समाधान समारोह 2026 के तहत लगेगा विशेष लोक अदालत के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान

​बड़े बचेली :-ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण, दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर) के तत्वाधान एवं निर्देशानुसार दिनांक 29/5/2026 बचेली थाना क्षेत्र में आम नागरिकों को कानूनी राहत देने और उनके पुराने विवादों को आपसी समझौते से सुलझाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरालीगल वॉलिंटियर (PLV) रीता चौहान ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की बचेली शाखा में शाखा प्रबंधक के इस विषय में जानकारी प्रदान की एवं उपस्थित सभी नागरिकों को आगामी 'समाधान समारोह 2026' और विशेष लोक अदालत के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

​अगस्त में लगेगा विशेष लोक अदालत का महाकुंभ

​पीएलवी रीता चौहान ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट), नई दिल्ली द्वारा आयोजित 'समाधान समारोह 2026' के अंतर्गत आगामी 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को माननीय उच्चतम न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस अदालत में दोनों पक्षों (पक्षकारों) की आपसी सहमति से विभिन्न श्रेणियों के मामलों की सुनवाई कर उन्हें हमेशा के लिए सुलझाया जाएगा।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch