November 21, 2024


लाखों हिंदुओं को लेकर हिंदू एकता यात्रा पर निकले बाबा बागेश्वर

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने लाखों अनुयायियों के साथ बागेश्वर धाम के बालाजी मंदिर में दर्शन के बाद 9 दिन की’हिंदू एकता यात्रा’ का शुभारंभ किया।

बाबा बागेश्वर का कहना है कि वह हिंदुओं को एकजुट करने के मकसद से यह यात्रा निकाल रहे हैं। उनका कहना है कि हिंदुओं के बीच बीच मौजूद जाति भेदभाव, छुआछूत, अगड़े और पिछड़े का फर्क मिटाने का संदेश इस यात्रा से दिया जाएगा। वह 9 दिन तक पैदल चलते हुए लोगों के साथ ओरछा तक पहुंचेंगे। ओरछा धाम में 29 नवंबर को यात्रा संपन्न होगी।

 यात्रा मध्य प्रदेश के अलावा यूपी के मऊरानीपुर जिले भी गुजरेगी। बागेश्वर धाम की ओर से बताया गया है कि यात्रा में देश-विदेश से लाखों लोग शामिल हो रहे हैं। हाथी, घोड़े और भव्य झांकी के साथ लाखों लोग यात्रा के साथ ओरछा तक पैदल यात्रा करेंगे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch