November 30, 2024


महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण से पहले एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

मुंबई: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। बुखार और थकान के चलते डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी है। वे इन दिनों अपने गृह नगर सतारा में हैं। दिल्ली से लौटने के बाद वे मुंबई में कुछ देर ठहरे और फिर अचानक सतारा के लिए निकल गए थे। वहीं सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा तेज है कि एकनाथ शिंदे नाराज चल रहे हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजे आए पूरे एक सप्ताह बीत चुके हैं लेकिन अभी तक नई सरकार का गठन नहीं हो पाया है। महायुति की महत्वपूर्ण बैठक भी नहीं हो पाई है। अब महायुति की बैठक रविवार को मुंबई में होने की उम्मीद है।

महायुति के बड़े घटक दल बीजेपी के नेताओं ने कहा कि वे विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के आने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एकनाथ शिंदे के नाराज होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक शिंदे डिप्टी सीएम के साथ ही गृह मंत्रालय भी अपने पास रखना चाहते हैं, लेकिन इस पर गठबंधन के दलों के साथ सहमति नहीं बन पा रही है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch