रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी और राष्ट्रीय मंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू 25 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान श्रीमती इरानी व श्री शम्भू भाजपा के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों, पूर्व व वर्तमान सांसदों-विधायकों सहित निगम, आयोग व मण्डलों के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों से संवाद स्थापित करेंगे।
भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीमती इरानी व सह प्रभारी श्री शम्भू राजधानी रायपुर पहुँचने के बाद 25 अक्टूबर (रविवार – प्रथम दिवस) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से 11:30 बजे तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। इसके पश्चात पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) एवं प्रदेश महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक बैठक आयोजित होगी। दोपहर 12:30 बजे से 01:30 बजे तक पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा एवं रणनीतिक बैठक होगी। दोपहर 01:30 बजे से 02:30 बजे तक सभी सम्भाग प्रभारी, सह-प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला सह-प्रभारी तथा जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक सम्पन्न होगी। दोपहर 03:30 बजे से सायं 05:00 बजे तक पूर्व जनप्रतिनिधियों (पूर्व विधायकों एवं पूर्व सांसदों) के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी। सायं 05:30 बजे से 07:00 बजे तक पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। सायं 07:00 बजे से रात्रि 08:30 बजे तक भाजपा कोर ग्रुप की बैठक होगी।
भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीमती इरानी व सह प्रभारी श्री शम्भू अगले दिन 26 अक्टूबर (सोमवार – द्वितीय दिवस) को प्रातः 10:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक राज्य के सभी भाजपा विधायकों के साथ संगठनात्मक चर्चा एवं बैठक करेंगे। पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रदेश के पार्टी सांसदों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से 02:00 बजे तक राज्य मंत्रिमण्डल के मंत्रियों के साथ विशेष बैठक सम्पन्न होगी। दोपहर 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक विभिन्न निगम, मण्डल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित होगी। सायं 04:30 बजे से 05:30 बजे तक विचार परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ संवाद व बैठक होगी।