February 15, 2024


दंतेवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओ ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानो को याद कर दी श्रद्धांजलि


दंतेवाड़ा : 14 फरवरी 2019 को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलवामा में जवानो को ले जाने वाले सीआरपीएफ वाहनों के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवानो की  शहादत हुई थी।शहीद जवानो की याद मे 14 फरवरी शाम जय स्तंभ चौक दंतेवाड़ा में मोमबत्ती जलाकर शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित हुए।इस दौरान धीरेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश शर्मा, कुलदीप ठाकुर, जयदयाल नागेश, गुप्त कैलाश मिश्र, रूपन मंडल, कुणाल ठाकुर, जय भंसाली उपस्थित थे।शहीद जवानों की याद में मोमबत्ती जलाकर शहादत को नमन किया व वीर जवानो के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गयी |


Advertisement

Tranding News

Get In Touch