May 06, 2026


डोंगरगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल असम और पॉडीचेरी की जीत का जश्न मनाया

डोंगरगढ़ :- विधानसभा चुनाव की मतगणना में पश्चिम बंगाल, असम और पॉडीचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद सोमवार को स्थानीय गोल बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का जश्न मनाया। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पटाखे फोड़े गए और झलमुरी का वितरण किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह बन्नोआना, सुनील जैन, प्रदीप बाग, प्रकाश चौरडिया, कुलवंत कक्कड़, अमित जैन, तुलसी मिश्रा, मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत, नगर पालिका उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा, मंडल महामंत्री विनय बंसल, भागवत नामदेव, जिला मंत्री अलका जयस सहारे, सांसद प्रतिनिधि तरुण हत्थेल, पार्षद डीके राव, शारदा यादव, हरीश मोटघरे, रतन कोसे, रेखा राजेश राघौते, नागेंद्र सिंह परिहार, दीपक ठाकुर, राजेश कंडरा, कैलाश सोनवानी, वत्सला श्रीवास्तव, नमिता चौबे, हिमांशु सेन, शुभम अग्रवाल, अनीता इंदुलकर, दीपक ठाकुर, ललित शर्मा, लोकेश इंदुलकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नेताओं ने पार्टी की जीत को लोगों की आस्था और मेहनत का परिणाम बताते हुए कार्यकर्ताओं को आगे भी संगठन के प्रति सक्रिय रहने की अपील की।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch