February 09, 2024


दंतेवाड़ा मण्डल के भाजपा कार्यकर्ता गांव चलो अभियान के तहत पहुंचे डेंगलरास


दंतेवाड़ा : भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रिय,प्रदेश व जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार मण्डल स्तर पर चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे ग्राम पंचायत डेगलरास जहा ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की महत्वकांछी व जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा दिया गया साथ ही महतारी वंदन योजना के तहत भरे जा रहे फॉर्म का भी निरीक्षण किया गया और अधिक से अधिक फॉर्म भरे जाएं व अधिक से अधिक लाभार्थी बने इस हेतु चर्चा ग्राम वासियों से की गई। उपरोक्त जानकारी भाजपा दंतेवाड़ा मण्डल महामंत्री रुपन मंडल ने मीडिया को दी |

स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत में भी स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए व जागरूकता फैलाने के लिए वितरण किये जा रहे डस्टबिन भी ग्राम वासियों को प्रदान किया गया।इस दौरान विशेष रूप से भाजपा दंतेवाड़ा मंडल अध्यक्ष जयदयाल नागेश,जिला उपाध्यक्ष सुनीता भास्कर,जिला महिला मोर्चा महामंत्री व नगरपालिका दंतेवाड़ा अध्यक्ष पायल गुप्ता,पूर्व जनपद पंचायत दंतेवाड़ा उपाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर व दंतेवाड़ा मंडल महामंत्री रूपन मंडल समेत समस्त कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित हुए |


Advertisement

Tranding News

Get In Touch