पिथौरा : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के मार्गदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष महासमुंद येतराम साहू व भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा के निर्देशानुसार भाजपा मंडल पिथौरा के अध्यक्ष आशीष शर्मा व भाजपा युवा मोर्चा के पिथौरा मंडल अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित ने भाजपा युवा मोर्चा पिथौरा की कार्यकारिणी का गठन किया ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई देते हुए कहा कि युवा मोर्चा केवल एक विंग नहीं, बल्कि पार्टी की रीढ़ है। यह नई और ऊर्जावान टीम सरकार की योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगी। आशीष शर्मा ने आगे कहा कि सभी नवनियुक्त कार्यकर्ता और अधिक युवा साथियों को पार्टी में जोड़ने का काम करे जिससे आगामी चुनाव में पुनः भाजपा का परचम लहराए ।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियो में पांच उपाध्यक्ष वेदप्रकाश विक्की निर्मलकर , जितेंद्र ध्रुव , आर्यन पटेल , बिमलेश चौरसिया , श्रेयांश श्रीवास्तव , दो महामंत्री पोलेश मिश्रा , रोमन साहू , पांच मंत्री दीपक डड़सेना , तरुण सोनी , युगल डड़सेना , खेमराज साहू , रवि वासुदेव , कोषाध्यक्ष अभिनव प्राशु मिश्रा , सहकोषाध्यक्ष तेजप्रसाद खूंटे , मीडिया प्रभारी आशुतोष कोसरिया , सहमीडिया प्रभारी कलश दीवान , सोशल मीडिया प्रभारी प्रतीक बोस , आईटी सेल प्रभारी सुनील राजपूत , प्रशिक्षण प्रभारी कौशल मानिकपुरी , प्रचार प्रसार प्रमुख बलराम साहू , प्रमुख शा सो स्व मंडल अंशुल सिन्हा , नीति एवं अनुसंधान प्रमुख तरुण साहू , खेल एवं कला प्रमुख शंकर बारीक , खेल एवं कला सह प्रमुख रामेश्वर दास , विधि एवं तकनीक प्रमुख साकेत अग्रवाल , कार्यकारणी सदस्य नितेश पटेल , हेमसागर साहू , गजेंद्र राजपूत , डिगेश्वर साहू , विजय पटेल , विनोद साहू , किशन साहू , कीर्ति राजपूत , अजय ढीमर , अभिषेक वैष्णव , घुरवा पटेल , टिकेलाल बरिहा , लक्ष्मण बरिहा , राकेश निषाद , विवेक सिन्हा , प्रदीप यादव , हीराराम साहू बनाये गए है ।