January 26, 2024


छत्तीसगढ़: सीमेंट प्लांट में रेलवे साइडिंग में हुआ हादसा, एक मजदूर की दर्दनाक मौत…

बलौदाबाजार :  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सीमेंट प्लांट में रेलवे साइडिंग पर हादसा हो गया। जिसमें एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था। नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक मजदूर का नाम सोहन साहू (55 साल) है। जो ग्राम कुसमी थाना पलारी का रहने वाला था। जिसकी सीमेंट संयंत्र में हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद कर्मचारियों और मजदूरों में काफी आक्रोश है। घटना के संबंध में पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि सीमेंट संयंत्र में हादसे की जानकारी मिली। प्रारंभिक जांच के अनुसार एक्सीडेंटल डेथ की बात सामने आ रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch