January 27, 2024


छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज:पायलट नेताओं के साथ करेंगे मंथन

रायपुर : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है. आज पायलट प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में शामिल होंगे. यह बैठक राजीव भवन में आयोजित की गई है. सचिन पायलट भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश संयोजक और जिला पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर रणनीति बनाएंगे. शाम 5 बजे प्रदेश युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की भी बैठक लेंगे. भारत जोड़ो न्याय यात्रा और लोकसभा चुनाव में युवाओं को साधने को लेकर रणनीति बनाई जाएगी. बता दें कि 26 जनवरी को सचिन पायलट कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में शामिल हुए थे.

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष भी लेंगी बैठक

प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है. वे 11 बजे राजीव भवन में आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में शामिल होंगी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश संयोजक व जिला पर्यवेक्षकों के साथ बैठक में शामिल होंगी. उसके बाद शाम 5 बजे प्रदेश युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक लेंगे.


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch