January 26, 2024


छत्तीसगढ़: माँ ने की अपने ही 8 महीने के मासूम की हत्या

अंबिकापुर :  एक निर्दयी मां ने अपने 8 महीने के मासूम बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी है। मासूम की हत्या के बाद आरोपी महिला फरार है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर जिले के कुन्नी पुलिस चौकी अंर्तगत ग्राम सकरिया में एक महिला ने अपने 8 महीने के बेटे की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला ने मासूम के पेट पर भी चाकू से कई बार वार किए है। बताया जा रहा है कि, महिला अपने पति की शराब पीने की आदत से परेशान थी और इस बात को लेकर दोनों के बीच रोज विवाद होता था। विवाद के बाद नाराज महिला ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपी महिला फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch