January 25, 2024


छत्तीसगढ़ :राशन कार्ड नवीनीकरण अभियान आज से

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज से राशनकार्ड का नवीनीकरण किया जाएगा. राशन कार्ड के नवीनीकरण में पीएम मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की तस्वीर होगी. बता दें कि प्रदेश में फिलहाल 76 लाख 94 हजार राशनकार्डधारी हैं.

PDS से लगभग 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए राज्य स्तरीय अभियान आज से शुरू हो रहा है. राशन कार्ड नवीनीकरण का अभियान 29 फरवरी तक जारी रहेग. राशनकार्डधारी अपने मोबाइल में डाउनलोड कर नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उचित मूल्य दुकान स्तर पर भी ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रक्रिया से राशनकार्डधारी आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं. अंत्योदय, निराश्रित और प्राथमिक श्रेणी वाले राशनकार्डधारी के लिए पूरी प्रक्रिया निशुल्क रहेगी. सामान्य श्रेणी के राशन कार्ड धारी के लिए 10 रुपये की राशि निर्धारित है.


Advertisement

Tranding News

Get In Touch