January 27, 2024


मुख्य महाप्रबंधक एनएमडीसी के हाथों नरसिम्हा रेड्डी को मिला बेस्ट वर्कर का अवार्ड



किरन्दुल : किरन्दुल एनएमडीसी परियोजना एसपी 2 व टीसीपी डिर्पाटमेंट में एसीएस्टेन्ट पर्सनल के पद पर कार्यरत नरसिम्हा रेड्डी  को वर्ष 2023 के लिए उत्तम कार्य निष्पादन तथा विशिष्ट कार्यो हेतु सर्वोत्तम कर्मचारी पुरस्कार बेस्ट वर्कर अवार्ड हेतु चयन किया गया।उक्त पुरस्कार 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस में पावन पर्व के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि पद्मनाभ नाइक, मुख्य महाप्रबंधक के करकमलों से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।इस अवसर पर आर राजकुमार, महाप्रबंधक(उत्पादन), एस के कोचर, महाप्रबंधक(खनन), खनन विभागाध्यक्ष  विवेक कुमार, कार्मिक प्रमुख बी के माधव, एम एम डब्ल्यू यू के अध्यक्ष व सचिव विनोद कश्यप, ए के सिंह, एस के एम एस के अध्यक्ष व सचिव के साजी,राजेश संधू सहित सभी विभागाध्यक्ष, कर्मचारीगण एवम किरंदुल के नागरिक उपस्थित थे।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch