February 21, 2024


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 60 के हुए : गृहग्राम बगिया में मनाएंगे जन्मदिन

रायपुर:  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जन्मदिन है। सीएम साय 60 वर्ष के हो गए। वे जशपुर के लिए रवाना हो गए हैं। वे अपने गृहग्राम बगिया में जन्मोत्सव मनाएंगे। बगीया के अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम में न्योता भोजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस अवसर पर सीएम साय गृह निवास बगिया में आयोजित सत्यनारायण कथा और पूजा करेंगे। बगिया आवास में आम लोगों से रूबरू होगें। शाम 4:00 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 

पीएम और गृहमंत्री शाह ने दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी। 

pm's tweet

सीएम साय से मिलने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता 

राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लोगों की भीड़ लग गई है। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुना पहुंचे। सीएम थोड़ी ही देर में लोगों से मुलाकात करेंगे और फिर भगवान जगन्नाथ के रथ के पहिए का दर्शन करेंगे। 


Advertisement

Tranding News

Get In Touch