January 28, 2024


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 9.40 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के पीछे ग्राम सेड़ीखेड़ी पहुंचेंगे और वहां राधास्वामी सत्संग ब्यास के वार्षिक सत्संग कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 2 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां आयोजित कंवर महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. सीएम साय कार्यक्रम पश्चात अपरान्ह 4 बजे कचहरी चौक के निकट राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाएंगे और वहां शासकीय अनुदाप प्राप्त शिक्षक और कर्मचारी संगठन के सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 6.10 बजे समता कालोनी स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज पहुंच कर वहां मैक कार्निवाल संस्कार 2023-24 के कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री साय कार्यक्रम पश्चात शाम 7.25 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना शंकर नगर लौट आएंगे.


Advertisement

Tranding News

Get In Touch