किरंदुल : नगरपरिवार की सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता हेतु बैलाडीला देवस्थान समिति श्री राघव मन्दिर, गायत्री परिवार एवं सर्व सनातन समाज किरंदुल के आव्हान पर प्रत्येक मंगलवार को श्री राघव मन्दिर, किरंदुल में सामूहिक सुन्दरकाण्ड पठन किये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसकी शुरुआत विगत संध्या से की गई। विदित हो कि बैलाडीला देवस्थान समिति एवं गायत्री परिवार किरंदुल द्वारा प्रत्येक सनातनी पर्वों के भव्य आयोजनों के साथ ही साथ व्यसन मुक्ति, चरित्र निर्माण, योगासन, पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु विविध धार्मिक, सांस्कृतिक, ज्ञानमार्गी कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किये जाते हैं, इसी कड़ी में सनातनी संस्कृति, एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखने के पावन उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को सर्व सनातन समाज के सहयोग से सामूहिक सुंदर कांड पाठ का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।