किरन्दुल : किरन्दुल गजराज कैम्प में अखिल ब्रम्हाण्ड के नायक सच्चिदानंद श्रीराम जी की असीम कृपा एवं करुणामयी माँ दन्तेश्वरी की प्रेरणा से आयोजन समिति किरन्दुल नगरवासी एवं सभी मानस मंडली के संयोजन से दो दिवसीय सस्वर मानस गान सम्मेलन का समापन बुधवार देर रात हुआ।उक्त मानस गान सम्मेलन में नव जागृति मानस मण्डली बचेली, गुरु कृपा मानस परिवार कोंडागांव,माँ कात्यायनी मानस मण्डली गरियाबंद,राम रस मानस परिवार परसगांव कोंडागांव की टीम द्वारा श्री रामचंद्रजी की अमृतकथा,रामायण की चौपाइयां सुनाई गई।मौके पर एनएमडीसी महाप्रबंधक उत्पादन आर राजाकुमार,विद्युत प्रबन्धक सुब्रमण्यम सम्मिलित हुए।