May 27, 2026


उप अभियंता से मारपीट करने वाला ठेकेदार गिरफ्तार



राजनांदगांव: नगर पंचायत डोंगरगांव कार्यालय के भीतर उप अभियंता से मारपीट और हंगामा करने वाले आरोपित को डोंगरगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज, धमकी देने और हाथ-मुक्के से मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, नगर पंचायत डोंगरगांव में पदस्थ उप अभियंता कृपाराम बर्मन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 25 मई की दोपहर वह अपने कार्यालय कक्ष में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वार्ड 13 मटिया निवासी हरिशंकर साहू कार्यालय पहुंचा और बिल भुगतान की बात को लेकर विवाद करने लगा।

शिकायत के मुताबिक आरोपित ने कार्यालय के भीतर अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट की। घटना में उप अभियंता को चोट भी आई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2) और 121(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch