October 20, 2026


गोहत्या कांड: आरोपित की दुकान पर चला बुलडोजर

राजनांदगांव: गोवंश की हत्या के मामले में कार्रवाई के बीच रविवार को नगर निगम की टीम ने गौरी नगर क्षेत्र में आरोपितों की दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल रहा। हिंदू संगठन व रहवासी आरोपितों के घर और अन्य चिकन-मटन की दुकानों पर भी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए थे। तनाव की स्थिति को देखते हुए महापौर मधुसूदन यादव भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश देकर स्थिति संभालने का प्रयास किया। इस दौरान एसडीओपी सत्यप्रकाश तिवारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद था।

बता दें कि, गोवंश की हत्या के मामले में आरोपित बनाया गया आरिफ कुरैशी (39) गौरी नगर क्षेत्र में चिकन-मटन सेंटर का संचालन करता था। संबंधित दुकानों के संचालन के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। मामले में आरोपित की संलिप्तता सामने आने के बाद निगम की टीम ने दुकानों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि गोवंश की हत्या के मामले में संलिप्त किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा। जिन लोगों की इस मामले में संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अवैध तरीके से चिकन-मटन सेंटर संचालित करने वालों को कानूनी नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि प्रकरण में आरोपितों की संख्या भी 14 हो गई है। शनिवार को 11 आरोपितों के बाद रविवार को एजाज अहमद उर्फ कसाई उर्फ वकील अंसारी (39) निवासी जिला नागपुर और गौरीनगर से खैरून निशा (60) व नसीमा बेगम उर्फ रानी (57) को गिरफ्तार किया गया है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch