October 15, 2026


बम्लेश्वरी के दर्शन को उमड़ रही भीड़ आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच

डोंगरगढ़ और डोंगरगांव के अस्पतालों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण श्रद्धालुओं को तत्काल उपचार और शिविरों में पर्याप्त दवाएं रखने के निर्देश

राजनांदगांव : मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ और बड़ी संख्या में पहुंच रहे पदयात्रियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा व्यवस्थाओं की जांच की। संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डा. केके नाग और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ और डोंगरगांव का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दर्शन मार्ग पर संचालित स्वास्थ्य शिविरों में दवाओं, चिकित्सा उपकरणों, स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती और आपातकालीन उपचार व्यवस्था का जायजा लिया।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि पदयात्रियों और श्रद्धालुओं को जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए। शिविरों में पर्याप्त दवाएं और जरूरी संसाधन रखें तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्यकर्मी सतर्क रहें। अधिकारियों ने मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन भी किए।

अस्पतालों में सेवाएं निर्बाध रखने के निर्देश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ के निरीक्षण के दौरान ओपीडी और आइपीडी पंजीयन नेक्स्ट जेन पोर्टल के माध्यम से 24 घंटे निर्बाध रखने को कहा गया। मरीजों का समय पर पंजीयन और उपचार सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने मेडिको-लीगल प्रकरणों और पोस्टमार्टम संबंधी मामलों की प्रविष्टि मेडलेअपर पोर्टल पर अनिवार्य रूप से करने तथा डिजिटल अभिलेख व्यवस्थित रखने को कहा। स्वास्थ्य सेवाओं में निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch