पिछले कुछ सालों में अचानक मौत के मामले तेजी से बढ़े हैं। इसमें हार्ट अटैक और सडन कार्डियक अरेस्ट से मौतों की संख्या भी बढ़ी है। हाल ही में महोबा में एक बैंक कर्मचारी अपने साथियों के साथ काम कर रहे थे। अचानक उन्हें बैचेनी महसूस हुई। साथ बैठे लोगों की अंदाजा भी नहीं हुआ और सेकंड्स में हार्ट अटैक से उनकी जान चली गई। वहीं देहरादून में भी फुटबॉल खेलते-खेलते ओडिशा के खिलाड़ी तैंजीन को हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सका। कभी राह चलते तो कभी बैठे-बिठाए। ऐसी कई घटनाएं दिल का हाल बयां करती हैं। इसकी वजह कई बार खराब लाइफ स्टाइल, कोरोना के साइड इफेक्ट और फिजिकली अनफिट होने को माना जाता है। अगर अपने दिल को इस हालत से बचाना चाहते हैं तो फिजिकली फिट रहें। रोज व्यायाम करें और हेल्दी खाना खाएँ। Quality of Life जीने की आदत बनाएं, जिसमें योग भी शामिल है। स्वामी रामदेव से जानते हैं कैसे दिल की सेहत का ख्याल रखें?
दिल की मजबूती खुद से जांचें
कार्डियक अरेस्ट जरा संभल के
दिल ना दे धोखा, चेकअप जरूरी
हार्ट को बनाए हेल्दी लौकी कल्प
हार्ट होगा मजबूत करें ये नेचुरल उपाय