May 29, 2026


शासकीय सोसायटियों में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता एवं कालाबाजारी रोकने निजी दुकानो मे बोर्ड लगाने की मांग - शिवसेना

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ प्रदेश में किसान खेती-किसानी की तैयारियों में जुट गए हैं। खेतों की सफाई और जुताई का कार्य जारी है। तथा जून-जुलाई में धान बोनी और रोपा का कार्य शुरू हो जाएगा। ऐसे समय में किसानों को खाद और बीज की अत्यधिक आवश्यकता पड़ती है। शिवसेना ने आरोप लगाया है कि किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर कुछ लोग खाद-बीज की कालाबाजारी करते हैं। कालाबाजारी रोकने एवं खाद बीज की उपलब्धता सुनिशित हो जिसके लिए शुक्रवार को जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय सिंह परिहार के आह्वान पर किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव और प्रदेश सचिव कमल सोनी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में किसानों के हित में आंदोलन चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में शिवसेना जिलाध्यक्ष आकाश सोनी एवं राजनांदगांव विधानसभा अध्यक्ष मुकेश साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि जिले की शासकीय सोसायटियों में तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था तथा खाद 3 से 4 गुना अधिक कीमत पर खरीदना पड़ा था। 

शिवसैनिकों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि निजी दुकानों में खाद और बीज के निर्धारित दाम का बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए, ताकि किसानों को उचित मूल्य पर सामग्री मिल सके।

पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की शासकीय सोसायटियों में पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। वहीं निजी दुकानदार भी किसानों की मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। ज्ञात हो कि शासकीय सोसायटियों के माध्यम से किसानों को ऋण पर खाद और बीज उपलब्ध कराया जाता है तथा अधिकांश किसान इन्हीं सोसायटियों पर निर्भर रहते हैं।

ज्ञापन देने वाले पदाधिकारी हरेंद्र मालेकर, संजय यादव, ऋषभ साहू, दिनु यादव, गोविंद साहू, देवेंद्र पिल्ले सहित पदाधिकारी शामिल रहे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch