January 09, 2024


योजनाओं को जन -जन तक पहुंचने की यात्रा हैं विकसित भारत संकल्प यात्रा : रोहित साहू

विधायक ने अटल परिसर कोपरा में अपात्र को हटाकर पात्र को लाभ देने सीईओ को दिए निर्देश   

गरियाबंद  : ग्राम पंचायत कोपरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम हुआ।इसका मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्राम की जनता तक पहुँचा था।इन योजनाओं से छूटे हुए।गरीब एवं किसान वर्ग के ग्रामीणों को इन योजनाओं के लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम कोपरा में आयोजित किया गया।यहां सभी विभागों का शिविर लगाकर योजनाओं की जानकारी और लाभ दिया गया।राजिम विधायक रोहित साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा वंचितों और अंतिम छोर के व्यक्तियों को शासन की प्रमुख योजनाओं से जागरूक कर उन्हें लाभान्वित कर रहे हैं।कहा कि ग्रामीणों में ऐसे व्यक्ति जो शासन की योजना से अब तक वंचित रह गए थे।उन्हें लाभान्वित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा हैं।उन्होंने शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।और कहा कि सभी योजनाओं का लाभ पात्रता अनुसार अवश्य उठाएं।साथ ही उन्होंने कोपरा में अटल परिसर के आबंटन को निरस्त कर गरीब बेरोजगार युवाओं को देने के लिए ग्राम पंचायत कोपरा को भी निर्देश दिए।पंचायत प्रस्ताव कर नियम से आबंटित करें।

इस अवसर पर ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड,किसान समान निधि,उज्ज्वला गैस योजना के तहत गैस चूल्हा का वितरण किया गया।पूर्व सांसद चन्दू लाल साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याण योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ राम कुमार साहू,जिलाउपाध्यक्ष किसान मोर्चा कमलेश साहू,जिला पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर साहू,चन्दन साहू,रूपनारायण साहू,सरपंच योगेश्वरी साहू,दिलीप वर्मा,झाड़ू तारक,महेत्तर यादव,बसन्त पटेल,फिरंगी पटेल,लक्ष्मी पटेल,गोपी पटेल,विघा साहू,खिलेश्वर गोस्वामी,झामन साहू,भारती साहू,नीरा तारक,राधा तारक आदि।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch