October 20, 2026


म्युनिसिपल में स्वस्ति के भजन तो स्टेट स्कूल में कांतारा की होगी प्रस्तुति

विजय दशमी उत्सव: लखोली, कमला कालेज, गौरीनगर और सोमनी गांव में भी आकर्षक आतिशबाजी

राजनांदगांव : विजयादशमी पर आज शहर में पांच प्रमुख स्थानों पर दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। म्युनिसिपल स्कूल मैदान में 61 फीट, कमला कालेज मैदान, स्टेट स्कूल मैदान और लखोली में 51-51 फीट और गौरीनगर में 41 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। विभिन्न आयोजनों में भजन-गायन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आतिशबाजी के बीच बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया जाएगा। अलग-अलग समितियों ने आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी की है। शहर से लगे ग्राम सोमनी में भी विजयदशमी पर्व की जोरदार तैयारी की गई है।

कमला कालेज मैदान में राजा दिग्विजय दास दशहरा उत्सव समिति के कार्यक्रम में भजन गायक आकाश शर्मा की प्रस्तुति, आकर्षक आतिशबाजी और रावण दहन प्रमुख आकर्षण रहेंगे। समिति की ओर से उत्सव की तैयारियां की जा रही हैं। पांचों आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

लखोली में युवा संगठन के 18वें दशहरा महोत्सव की शुरुआत शाम पांच बजे मां शीतला मंदिर से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा के साथ होगी। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए स्कूल मैदान पहुंचेगी। यहां 51 फीट के रावण का दहन और लोक सुधा, कवर्धा के कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। कौमी एकता दशहरा उत्सव समिति के 21वें आयोजन में गौरीनगर स्कूल मैदान में रात आठ बजे 41 फीट के रावण का दहन होगा। आतिशबाजी के साथ प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और सामाजिक सद्भाव के लिए योगदान देने वाले नागरिकों का सम्मान किया जाएगा।

 स्वस्ति की प्रस्तुति, एआइ तकनीक से आतिशबाजी

म्युनिस्पिल स्कूल मैदान में छत्तीसगढ़ जनमहोत्सव समिति के 19वें आयोजन में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। दिल्ली की भजन एवं पार्श्व गायिका स्वस्ति मेहुल जैन प्रस्तुति देंगी। मुंबई की टीम आकाशीय आतिशबाजी करेगी। इस बार आतिशबाजी में एआइ तकनीक का उपयोग भी किया जाएगा। दर्शकों के लिए निश्शुल्क पास, प्रवेश द्वार और पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

कांतारा का नाट्य रुपांतरण होगा आकर्षण

स्टेट स्कूल मैदान में राष्ट्रीय उत्सव समिति के 31वें आयोजन में 51 फीट के रावण का दहन होगा। फिल्म कांतारा का नाट्य रूपांतरण, उज्जैन के गायक दिव्यांश पांड्या की संगीतमय प्रस्तुति और मुंबई की आतिशबाजी प्रमुख आकर्षण रहेंगी। जीई रोड की ओर से प्रवेश द्वार-1 और खैरागढ़ रोड ओवरब्रिज की ओर से प्रवेश द्वार-2 बनाया गया है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch