June 20, 2025


गुप्त नवरात्र में जरूर करें इन चीजों का दान, जीवन में नहीं रहेगा कोई दुख

साल में प्रकट नवरात्र की तरह ही 2 गुप्त नवरात्र भी मनाए जाते हैं। एक गुप्त नवरात्र माघ माह में आता है, वहीं दूसरा आषाढ़ माह में। गुप्त नवरात्र  में दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व माना गया है। यह गुप्त पूजा, सिद्धि प्राप्त करने के लिए मुख्य रूप से अघोरी व तांत्रिकों द्वारा की जाती है।

 

प्रसन्न होती हैं माता रानी

गुप्त नवरात्र में आप गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच अनाज जैसे गेहूं, चावल, जौ आदि का दान कर सकते है। इसके साथ ही आप अपनी क्षमता के अनुसार, धन का भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से साधक पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है और उसे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

 वैवाहिक जीवन में नहीं आएगी अड़चन

गुप्त नवरात्र की पूजा में लाल चंदन व कुमकुम को अर्पित करना काफी शुभ माना जाता है। वहीं आप इन दोनों चीजों का दान करके भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपके वैवाहिक जीवन में किसी तरह की अड़चन आ रही है, तो इसके लिए आप गुप्त नवरात्र के लाल चंदन और कुमकुम का दान कर सकते हैं।
 
इसके साथ ही गुप्त नवरात्र में सुहाग की सामग्री का दान करना भी शुभ माना गया है। ऐसा करने से शादीशुदा जीवन में आ रही सभी प्रकार की समस्याएं दूर होने लगती हैं।
 
जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति
गुप्त नवरात्र के दौरान काले तिल या तिल से बनी चीजें जैसे तिल के लड्डू, तिल-गुड़ आदि का दान भी किया जा सकता है। ऐसा करने से माता रानी की कृपा से साधक के सभी कष्ट दूर होने लगते हैं। साथ ही जीवन में सुख-शांति भी बनी रहती है। गुप्त नवरात्र में दान करते समय आप "ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे" मंत्र का जप कर सकते हैं। इससे आपको मिलने वाला फल कई गुना बढ़ जाता है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch